नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली की एक झुग्गी-बस्ती से प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, BJP वाले झुग्गीवालों को कीड़े-मकौड़े समझते हैं। दिल्ली चुनाव नज़दीक आते ही ये झुग्गीवासियों के घर में सो रहे हैं। बीजेपी को चुनाव से पहले झुग्गीवासियों का Vote और चुनाव के बाद इनकी ज़मीन चाहिए।
पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
साथ ही कहा, अमित शाह झुग्गीवासियों को गुमराह कर रहे हैं। BJP कहती है कि ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’, लेकिन ये नहीं बता रहे कि जहां झुग्गी, वहां इनके दोस्त और Builders के मकान। पूरी दुनिया जानती है कि इनका एक ही दोस्त है, अपने दोस्त को देने के लिए इनकी झुग्गीवालों की ज़मीन पर बुरी नज़र है।
केजरीवाल ने कहा, BJP कह रही है कि झुग्गियों की जगह मकान देंगे लेकिन 30 सितंबर, 2024 को रेलवे ने इस ज़मीन के टेंडर कर दिए। 15 दिन पहले LG ने इन झुग्गियों की ज़मीन का Land Use चेंज कर दिया। झुग्गीवासियों को पता ही नहीं कि जो उनके घर में बच्चों के साथ Carrom खेल रहे हैं, वो 8 फरवरी को चुनाव ख़त्म होते ही झुग्गियों को तोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा, 10 साल पहले BJP ने झुग्गियां तोड़ने की कोशिश की थी। मैंने अधिकारियों को यहां लाकर झुग्गियां टूटने नहीं दी थी। उस दिन ये जो बुलडोजर लेकर आए थे, उस अफ़रातफ़री में एक 6 साल की बच्ची मारी गई थी। BJP को झुग्गीवासियों की जान की कोई परवाह नहीं है।
उनहोंने आगे कहा, BJP ने सारी झुग्गियों को तोड़ने की योजना बना रखी है कि कौन सी झुग्गियों की ज़मीन किसे देनी है। अगर झुग्गीवासियों ने BJP को वोट दी तो BJP एक साल में ही सारी झुग्गियों को तोड़ देगी। BJP ने 3 लाख झुग्गीवालों को बेघर किया है। इसके साथ ही कहा, 10 साल में आपने जितने झुग्गीवालों को उजाड़ा, वह सब कोर्ट में हैं। उनके कोर्ट केस वापस लो। कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहो कि सभी झुग्गीवासियों को उनकी जमीनों पर बसायेंगे। अगर अमित शाह झुग्गीवालों को उनकी जमीन पर वापस बसा देते हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना