1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP साउथ में साफ और नार्थ में हाफ, इसलिए बदल गई है पीएम मोदी की भाषा : जयराम रमेश

BJP साउथ में साफ और नार्थ में हाफ, इसलिए बदल गई है पीएम मोदी की भाषा : जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने चंडीगढ़ में  पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में पहले दो चरणों के चुनाव के बाद स्पष्ट था कि BJP साउथ में साफ और नार्थ में हाफ है। फिर जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी की भाषा में बदलाव आया, उससे स्पष्ट हो गया कि INDIA गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलना तय है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने चंडीगढ़ में  पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में पहले दो चरणों के चुनाव के बाद स्पष्ट था कि BJP साउथ में साफ और नार्थ में हाफ है। फिर जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी की भाषा में बदलाव आया, उससे स्पष्ट हो गया कि INDIA गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलना तय है।

पढ़ें :- Bank Holiday 21 October : बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने 21 अक्टूबर क्यों की है छुट्टी?

उन्होंने कहा कि हमने जनता के सामने 5 न्याय और 25 गारंटी रखीं हैं। अभी मैं ‘किसान न्याय’ का जिक्र करना चाहता हूं। क्योंकि नरेंद्र मोदी ने अपने पूंजीपतियों मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया, लेकिन किसानों का एक रुपए भी माफ नहीं किया। जबकि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में UPA सरकार ने 72,000 करोड़ का कृषि ऋण माफ किया था। कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए भी 5 न्याय लेकर आई है। जिसमें MSP की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी मुख्य है।

पढ़ें :- जयराम रमेश ने VB-G RAM G योजना को सामाजिक सुरक्षा ढांचे पर बताया 'सर्जिकल स्ट्राइक', वोट चोरी सरकार ने ग्रामीण मजदूरी की चोरी में भी हासिल की महारत

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कुछ दिन पहले सारे राज्यों के मुख्य सचिवों को एक पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा ​कि इस पत्र में कहा गया है कि जो किसान पराली जलाते हैं, उन्हें MSP नहीं देना चाहिए। लेकिन कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। हमने किसान के साथ श्रमिक न्याय, नारी न्याय और युवा न्याय की बात की है। जिसमें श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 400 रुपए होगी।
हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए मिलेगा। शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...