अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है...जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया। भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी।
लखनऊ। बिहार में बड़ा सियासी उल्टफेर हुआ है। नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से उन पर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है…जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया। भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी।
ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है… जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया।
भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2024
पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग
इसके साथ ही लिखा कि, जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।
इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।