1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी

BJP ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव (Uttar Pradesh Legislative Council by-elections) के लिए दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को प्रत्याशी बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव (Uttar Pradesh Legislative Council by-elections) के लिए दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को प्रत्याशी बनाया है। ये सीट दिनेश शर्मा के राज्यसभा जाने के बाद से खाली चल रही थी। बीते काफी दिनों से इसकी अटकलें लगाई जा रही थी कि दारा सिंह चौहान को भाजपा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव में प्रत्याशी बना सकती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

चुनाव के बाद बन सकते हैं मंत्री
बता दें कि, दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के मंत्री बनाए जाने की अटकलें काफी दिनों से चल रहीं थीं। अब उत्तर प्रदेश विधानसभा परिषद के चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ये साफ हो गया कि जल्द ही वो योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही ओपी राजभर भी योगी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। अब देखना है कि योगी कैबिनेट का विस्तार कब होगा?

इस्तीफा देकर भाजपा में हुए थे शामिल
बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और विजयी हुए थे। हालांकि, कुछ महीने बाद ही वो इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद घोसी सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में भाजपा ने दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया था, जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में सपा के सुधाकर सिंह की जीत हुई थी, जबकि दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) चुना हार गए थे। वहीं, अब भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...