HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले-सीमा से बाहर जा रहा सुप्रीम कोर्ट, देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए जिम्मेदार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले-सीमा से बाहर जा रहा सुप्रीम कोर्ट, देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए जिम्मेदार

संसद से पारित हुए वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। मामले में जमकर राजनीति भी हो रही है। इसी बीच अब मामलें में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का एक विवादित बयान आया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर कोर्ट ही कानून बनाएगा, तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद से पारित हुए वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। मामले में जमकर राजनीति भी हो रही है। इसी बीच अब मामलें में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का एक विवादित बयान आया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर कोर्ट ही कानून बनाएगा, तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए।

पढ़ें :- अमिताभ ठाकुर ने सेना के शौर्य को किया सलाम, ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार जारी करे श्वेत पत्र

साथ ही अब भाजपा सांसद निशिकांज दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना है, तो संसद और विधानसभा का कोई मतलब नहीं है, इसे बंद कर देना चाहिए।

बीजेपी सांसद ने सुप्रीम कोर्ट के अतीत के फैसलों का भी जिक्र करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा, एक आर्टिकल 377 था, जिसमें होमो सैक्सुअलटी बड़ा अपराध था। अभी ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि इस दुनिया में दो ही सेक्स-पुरुष या महिला हैं। ट्रांसजेंडर की बात नहीं की। सभी धर्म मानते हैं कि होमो-सैक्सुअल्टी अपराध है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह आर्टिकल खत्म करते हैं। हमने आईटी ऐक्ट बनाया, जिसमें बच्चे, महिलाएं सबसे ज्यादा दुखी थे, क्योंकि उनके पॉर्न आते हैं, उनके लिए था। एक दिन सुप्रीम कोर्ट खड़ा होता है और 66-ए आईटी एक्ट को खत्म कर देता है।

बता दें कि भाजपा सांसद की यह टिप्पणी वक्फ (संशोधन) अधिनियम की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर चल रही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और राष्ट्रपति को विधेयकों पर समय से फैसला लेने के कोर्ट के निर्देश के बाद आई है। हालांकि विपक्ष लगातार रूप से सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की सराहना कर रहा है।

पढ़ें :- भारत के हमलों से पाकिस्तान का भोलारी, जैकोबाबाद, सरगोधा, नूर खान एयरबेस हुआ तबाह, ये सैटेलाइट तस्वीरें दे रही हैं गवाही
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...