मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और हमारी वीर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के शर्मनाक बयान ने एक बार फिर RSS-BJP की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया।
नई दिल्ली। हरियाणा के भाजपा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है। भाजपा सांसद के बयान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। विपक्षी दल के नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निशाना साधते हुए पीएम मोदी से ऐसे नेताओं को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और हमारी वीर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के शर्मनाक बयान ने एक बार फिर RSS-BJP की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया।
भाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और हमारी वीर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है।
भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के शर्मनाक बयान ने एक बार फिर RSS-BJP की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया।
MP के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी जाँबाज़ सेना का अपमान किया, पर…
पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 25, 2025
उन्होंने आगे कहा, MP के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी जांबाज़ सेना का अपमान किया, पर मोदी जी ने कोई कार्रवाई नहीं की। MP के मिनिस्टर विजय शाह ने हमारी वीर कर्नल पर भद्दी टिप्पणी की, पर आज तक बर्खास्त नहीं हुए।
जब पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफ़िसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, तब भी मोदी जी चुप थे। नरेंद्र मोदी जी, आप कहते हैं कि आपकी रगों में सिंदूर है…अगर ऐसा है, तो आपको महिलाओं के सम्मान के लिए अपने इन बदज़ुबानी नेताओं को बर्खास्त करना चाहिए।
भाजपा सांसद ने कहीं थी ये बातें
हरियाणा के भाजपा सांसद के बयान पर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को आतंकियों का मुकाबला करना चाहिए था, लेकिन उनके अंदर वीरांगना का भाव नहीं था। जांगड़ा ने महिलाओं से अहिल्याबाई होल्कर और झांसी की रानी जैसी वीरता दिखाने की बात कही थी। वहीं, उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद से विपक्षी नेताओं ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया था।