Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, वोटर लिस्ट में धांधली किए जाने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
संजय सिंह ने कहा, BJP के सांसद और केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर फ्रॉड कर रहे हैं। BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जिस सांसद बंगले पर कब्ज़ा किए हुए हैं, वहां से 33 Vote बनवाने की एप्लीकेशन दी गयी है। 8 महीने से प्रवेश वर्मा सांसद आवास पर कब्ज़ा करके बैठे हैं और उसी पते पर वोट बनवाने की Application दी है। नई दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और कमलेश पासवान जी के सरकारी आवास के पते पर वोट बनवाने का आवेदन दिया गया।
चुनावी फ्रॉड करके चुनाव लड़ रही है BJP
8 महीने से प्रवेश वर्मा सांसद आवास पर कब्ज़ा करके बैठे हैं और उसी पते पर वोट बनवाने की Application दी है
नई दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और कमलेश पासवान जी के सरकारी आवास के पते पर वोट बनवाने का आवेदन दिया गया… pic.twitter.com/m6okGCgRBp पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
— AAP (@AamAadmiParty) January 11, 2025
उन्होंने आगे कहा, BJP के देशभर के तमाम सांसदों के सरकारी आवास के पते पर बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा में फ़र्ज़ी वोट बनवाने की Application दी है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर मात्र 4 वोट थे और अब इन्होंने 33 Vote बनवाने का आवेदन दिया है। 85/112 स्टाफ़ क्वाटर, लेडी हार्डिंग गोल मार्केट पर लोकसभा चुनाव में मात्र 5 वोट थे और अब 44 वोटों के लिए आवेदन दिए हैं। इसके सा