1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सिर्फ़ बचाती है अपनी चुनावी फ़सल, ‘छुट्टा पशुओं’ से बुरी तरह तबाह और परेशान हो चुके हैं किसान: अखिलेश यादव

भाजपा सिर्फ़ बचाती है अपनी चुनावी फ़सल, ‘छुट्टा पशुओं’ से बुरी तरह तबाह और परेशान हो चुके हैं किसान: अखिलेश यादव

माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘छुट्टा पशुओं’ के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ‘छुट्टा पशुओं’ को लेकर भाजपा ने सिर्फ चुनावी वादा किया था, जिसके जरिए वो सिर्फ अपनी चुनावी फसल बचाती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘छुट्टा पशुओं’ के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ‘छुट्टा पशुओं’ को लेकर भाजपा ने सिर्फ चुनावी वादा किया था, जिसके जरिए वो सिर्फ अपनी चुनावी फसल बचाती है। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक न्यूज रिपोर्ट को शेयर किया है, जिसमें ‘छुट्टा पशुओं’ की समस्या से किसान बेहाल हैं।

पढ़ें :- राइड बुक करते समय रखें ये सावधानियां, बारिश के मौसम में बढ़ा ऑटो-कैब स्कैम, जानें सुरक्षित सफर का तरीका

अखिलेश यादव ने न्यूज की वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, ‘छुट्टा पशुओं’ से बुरी तरह तबाह और परेशान हो चुके किसानों के ज्ञापन पढ़ना जिन्हें नहीं आता है, वो ये रिपोर्ट ‘सुनकर-देखकर’ ही कुछ कृपादृष्टि डाल दें। हो सके तो ये रिपोर्ट चुनावी वादा करनेवालों और उन तक भी पहुंचा दें जिन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए अदृश्य आईएएस अधिकारी नियुक्त किये थे।

पढ़ें :- VIDEO VIRAL : आगरा के कमला नगर स्थित कर्मयोगी एन्क्लेव में बारिश से धंसी सड़क, सपा नेता नितिन कोहली ने गड्ढे में उतरकर मापी विकास की गहराई

उन्होंने आ​गे लिखा कि, भाजपा सिर्फ़ अपनी चुनावी फ़सल बचाती है, उसके पास किसानों के लिए सिर्फ़ काले क़ानून हैं और कुछ नहीं। किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...