1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा के लोग बेटी की बात करते हैं, मणिपुर पर क्यूं नहीं इनका मुंह खुलता… हेमंत सोरेन का निशाना

भाजपा के लोग बेटी की बात करते हैं, मणिपुर पर क्यूं नहीं इनका मुंह खुलता… हेमंत सोरेन का निशाना

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सर गर्मी बढ़ती जा रही है। हेमंत सोरेन ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वो भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सर गर्मी बढ़ती जा रही है। हेमंत सोरेन ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वो भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच हेमंत सोरेन ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- Operation Sindoor के एक साल पूरे होने पर बोले PM मोदी- हम आतंकवाद को हराने और उसे बढ़ावा देने वाले सिस्टम को खत्म करने के अपने इरादे पर कायम

उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग बेटी की बात करते हैं, पूछिये इनसे कि मणिपुर पर बेटियों पर अत्याचार हो रहा है, क्यूं इनका मुंह नहीं खुलता है वहां?

इसके साथ ही सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबुलाल जी के राज में पिछड़ों का आरक्षण… 27% से घटाकर 14 % कर उनके हक़ो के साथ गद्दारी की – उनके विश्वास का गला घोंटा। जब हमने पिछड़ों का आरक्षण 14% से बढ़ा कर 27% किया। आदिवासियों का आरक्षण 28% तक बढ़ाया। दलितों का आरक्षण 12 % तक बढ़ाया। जानते हैं सबसे ज़्यादा विरोध में कौन आया ? जवाब – भाजपा…

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...