1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. BJP Rajya Sabha Candidates List : भाजपा ने एमपी से 4 और ओडिशा से एक राज्यसभा उम्मीदवार का किया एलान, देखें लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates List : भाजपा ने एमपी से 4 और ओडिशा से एक राज्यसभा उम्मीदवार का किया एलान, देखें लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates List : भाजपा ने आज बुधवार को अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी दूसरी लिस्ट 5 उम्मीदवारों का एलान किया गया है, जिसमें मध्य-प्रदेश से चार और ओडिशा से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP Rajya Sabha Candidates List : भाजपा ने आज बुधवार को अपने राज्यसभा उम्मीदवारों (Rajya Sabha Candidates) की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी दूसरी लिस्ट 5 उम्मीदवारों का एलान किया गया है, जिसमें मध्य-प्रदेश से चार और ओडिशा से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है।

पढ़ें :- यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी, अमेरिकी फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रोफेसर माइकल फ्रीमैन का दावा

भाजपा की ओर से जारी राज्यसभा उम्मीदवारों (Rajya Sabha Candidates) की दूसरी लिस्ट के अनुसार, पार्टी ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मध्य प्रदेश से माया नरोलिया (Maya Narolia) और एल मुरुगन (L Murugan) के अलावा बंसीलाल गुर्जर (Bansilal Gurjar) और उमेश नाथ महाराज (Umesh Nath Maharaj) को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

बता दें कि देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। राज्यसभा के लिए 15 फरवरी तक नामांकिन दाखिल किए जा सकते हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसी दिन वोटिंग के बाद चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।

Image

 

पढ़ें :- Cyclone Alert! चक्रवाती तूफान अकवान ला रहा तबाही, 145 की रफ्तार से चलेगी हवा, इन राज्यों में होगी भारी ​बारिश

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...