1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा संविधान को ताक पर रखकर करना चाहती है मनमानी, दूसरी ओर करती है दिखावा : अखिलेश यादव

भाजपा संविधान को ताक पर रखकर करना चाहती है मनमानी, दूसरी ओर करती है दिखावा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, संविधान को मानना और उसके दिखाए रास्ते पर चलना ही सबसे बड़ा उत्सव है। ये हर दिन सच्चे मन से निभाने वाला फ़र्ज़ है, कोई दिखावटी सालाना जलसा नहीं। एक तरफ़ भाजपा संविधान को ताक पर रखकर मनमानी करना चाहती है, तो दूसरी तरफ़ दिखावा करना चाहती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। संविधान दिवस के मौके पर समाजादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, भाजपा संविधान को ताक पर रखकर मनमानी करती है और दूसरी ओर इसको लेकर दिखावा भी करती है।

पढ़ें :- Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, संविधान को मानना और उसके दिखाए रास्ते पर चलना ही सबसे बड़ा उत्सव है। ये हर दिन सच्चे मन से निभाने वाला फ़र्ज़ है, कोई दिखावटी सालाना जलसा नहीं। एक तरफ़ भाजपा संविधान को ताक पर रखकर मनमानी करना चाहती है, तो दूसरी तरफ़ दिखावा करना चाहती है।

भाजपा का ये राजनीतिक दोहरापन देश और देशवासियों के लिए घातक है। जब संविधान के मान-सम्मान और उसे व्यवहार में लाने के संबंध में हालात बद से बदतर हो रहे हैं, संविधान का हर दिन तिरस्कार-अपमान हो रहा है, ऐसे में उत्सव मनाना हमारे सिद्धांतों के ख़िलाफ़ है। उत्सव ढोंग नहीं होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, संविधान दिवस के लिए सभी को बधाई। सच्चा उत्सव तभी है जब सब संविधान के रास्ते पर चले। संविधान के रास्ते पर चलकर सच्चा उत्सव मना सकते हैं। हम सब सच्चे समाजवादी संविधानवादी लोग हैं। हम वो समाजवादी नहीं जो संविधान को कोरा कागज समझते हो…और संविधान का उत्सव उस समय मनाना जब संभल में कई जाने चली गई हों, गम के माहौल में कैसे उत्सव मनाया जा सकता है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। पूरी गलती जो है वो सरकार की है, वहां पर कोई जा भी नहीं सकता है, ये बीजेपी के वो लोग हैं जो संविधान से नहीं चलते।

 

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...