1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP पूरे देश को नागपुर से चलाना चाहती है…राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना

BJP पूरे देश को नागपुर से चलाना चाहती है…राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा, BJP के लोग जहां भी कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं, वहां हम इन्हें खड़े मिलते हैं। BJP ने लेटरल एंट्री लाने की कोशिश की, वहां भी हम खड़े हो गए। इन्होंने जहां कोई बदमाशी की, कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता इनके सामने खड़े दिखाई देंगे। ये अगर कोई गलत बिल लाने की कोशिश करेंगे, तो हम उसे रद्द करवा देंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jammu-Kashmir elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेता बुधवार को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। गुरुवार को राहुल गांधी ने जम्मू में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

राहुल गांधी ने कहा, चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सीना तान कर रखते थे और अब उनके कंधे झुक गए हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माथे पर संविधान लगवा दिया। ये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की देन है।

उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को इतनी साइकोलॉजिकल टेंशन दी कि उनकी साइकोलॉजी ख़त्म हो गई। ये इसलिए हुआ, क्योंकि जब आपकी विचारधारा पर हमला हो रहा था, तब भी आपने झंडा उठा रखा था। मैं इसीलिए आप लोगों को कांग्रेस पार्टी का बब्बर शेर कहता हूं।

BJP के लोग जहां भी कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं, वहां हम इन्हें खड़े मिलते हैं। BJP ने लेटरल एंट्री लाने की कोशिश की, वहां भी हम खड़े हो गए। इन्होंने जहां कोई बदमाशी की, कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता इनके सामने खड़े दिखाई देंगे। ये अगर कोई गलत बिल लाने की कोशिश करेंगे, तो हम उसे रद्द करवा देंगे।

साथ ही कहा, जम्मू की एक संस्कृति और इतिहास है। ये मां वैष्णो देवी जी की धरती है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि देश में सभी की संस्कृति, इतिहास की रक्षा हो और आपकी सरकार में आपकी आवाज हो। BJP पूरे देश को नागपुर से चलाना चाहती है, जबकि कांग्रेस की सोच डी-सेंट्रलाइज करने की है। हम चाहते हैं कि पंचायती राज हो। विधानसभा, लोकसभा में आपकी आवाज पहुंचे, इसलिए हम statehood चाहते हैं।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...