1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने वाली भाजपा ने आम आदमी की थाली से निवाला छीनने का किया है काम : मल्लिकार्जुन खरगे

महाराष्ट्र में पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने वाली भाजपा ने आम आदमी की थाली से निवाला छीनने का किया है काम : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने वाली भाजपा की 'ट्रिपल इंजन सरकार' ने आम आदमी की थाली से निवाला छीनने का काम किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने वाली भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने आम आदमी की थाली से निवाला छीनने का काम किया है।

पढ़ें :- CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद CJP का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन की तैयारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा लागू महंगाई ने महाराष्ट्र सहित देश की जनता पर ऐसी मार मारी है कि उससे निपटने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर जाना ही होगा। महाराष्ट्र में पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने वाली भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने आम आदमी की थाली से निवाला छीनने का काम किया है।

उन्होंने आगे कहा, एक आम थाली के दामों में केवल एक साल में 52% की भयावह बढ़ौतरी हुई है। अक्टूबर 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच में एक आम शाकाहारी थाली में इस्तेमाल हो रहे-टमाटर के दाम 247% बढ़ें हैं, आलू के दाम 180% बढ़ें, लहसुन, जो वित्त मंत्री शायद खाती नहीं, उसके दाम 128% बढ़ें हैं, औसतम, सभी सब्ज़ियों के दाम 89% बढ़ें हैं, खाद्य तेल, नमक, आटा-इनके दाम 18% तक बढ़ें हैं….

साथ ही आगे लिखा, भाजपा ने महंगाई का जाल फैलाकर महाराष्ट्र की जनता के अरमानों का गला घोंटा है। इस बार महाराष्ट्र ने तय किया है कि भाजपा और उसके साथियों के लिए विदाई द्वार पूरी तरह खोल देंगे।

 

पढ़ें :- FSSAI Advisory : अखबार में खाने-पीने की चीजों को पैक करने या परोसने पर लगी रोक, स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...