1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा में पिछले 10 साल से BJP का कुशासन चल रहा…आपको धोखा देकर, आपके ऊपर राज किया जा रहा : कुमारी शैलजा

हरियाणा में पिछले 10 साल से BJP का कुशासन चल रहा…आपको धोखा देकर, आपके ऊपर राज किया जा रहा : कुमारी शैलजा

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच पार्टी के अंदर खींचतान की खबर थी लेकिन आज राहुल गांधी के साथ कुमारी शैलजा मंच पर दिखीं, जिसके बाद से कयासों पर विराम लगता हुआ दिख रहा है। वहीं, इस दौरान मंच पर भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच पार्टी के अंदर खींचतान की खबर थी लेकिन आज राहुल गांधी के साथ कुमारी शैलजा मंच पर दिखीं, जिसके बाद से कयासों पर विराम लगता हुआ दिख रहा है। वहीं, इस दौरान मंच पर भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

अपने संबोधन में कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस का परचम देश में सबसे ऊंचा कर दिया है। हरियाणा में पिछले 10 साल से BJP का कुशासन चल रहा है। आपको धोखा देकर, आपके ऊपर राज किया जा रहा है। आज हरियाणा के किसान, मजदूर, व्यवसायी सभी कांग्रेस की सरकार का इंतजार कर रहे हैं। मेरी आप सभी से अपील है कि आने वाली 5 तारीख को यही उत्साह दिखाएं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं।

वहीं, भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, हरियाणा में कांग्रेस की 10 साल सरकार थी और BJP की सरकार 10 साल से है। लोगों ने दोनों सरकारों को तौल लिया है और अब हरियाणा कांग्रेस की ओर देख रहा है। हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। हरियाणा से BJP सरकार जा रही है और यहां कांग्रेस की सरकार आ रही है।

 

पढ़ें :- US War Powers Act : अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप की घेराबंदी के लिए बिछाया ‘कानूनी जाल’, 15 दिनों के अंदर सेना वापस बुलाने के अलावा नहीं बचेगा कोई चारा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...