1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा की नकारात्मक राजनीति ने प्रदेश का बहुत नुकसान किया, उपचुनाव में भी जनता को कर रहे गुमराह : अखिलेश यादव

भाजपा की नकारात्मक राजनीति ने प्रदेश का बहुत नुकसान किया, उपचुनाव में भी जनता को कर रहे गुमराह : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार से भाजपा बौखलाई है। झूठ और लूट भाजपा का एजेण्डा है। सरकारी धन की लूट और झूठ बोलकर विरोधी दलों का बदनाम करने को भाजपा विकास समझती है। जनता भाजपा की चालों को समझ चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को आघात पहुंचा रही है। उपचुनाव में भी जनता को गुमराह कर रही है। सात साल की सरकार के दौरान मुख्यमंत्री जी ने जनहित में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। लोगों के साथ भेदभाव किया। विकास कार्य ठप्प है। भाजपा सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई काम नहीं है।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर बड़ा विवाद: नेपाली सुरक्षा बलों ने भारतीय नागरिक को बाजार से घसीटा, सपा नेता बैजू यादव ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार से भाजपा बौखलाई है। झूठ और लूट भाजपा का एजेण्डा है। सरकारी धन की लूट और झूठ बोलकर विरोधी दलों का बदनाम करने को भाजपा विकास समझती है। जनता भाजपा की चालों को समझ चुकी है।

साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री जी और भाजपा के नेता बेतुकी बातें करते हैं। सभी राजनीतिक दलों के झंडे अलग-अलग रंगों के होते हैं। मुख्यमंत्री जी को लाल रंग से ऐतराज क्यों है? ऐसा लगता है कि लोकसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में जिस तरह का भारी समर्थन जताया है और भाजपा की चुनाव में हार हुई है, इसलिए मुख्यमंत्री जी लाल रंग के प्रति दुर्भावना रखने लगे हैं।

भाजपा की नीतियां पीडीए, किसान, नौजवान विरोधी है। पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी ने सरकार के समय गांव, गरीब, किसान और नौजवान के हित में तमाम फैसले लिए लेकिन भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने गांवों, किसानों की उपेक्षा की है। गांवों का विकास समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। विकास भाजपा के बस की बात नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करना एकमात्र लक्ष्य है। यह उत्तर प्रदेश की जनता के हित में हैं। भाजपा की नकारात्मक राजनीति ने प्रदेश का बहुत नुकसान किया है। इस नुकसान की भरपाई करने का काम समाजवादी सरकार की सकारात्मक नीतियां करेंगी।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...