भोपाल। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक-युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला। महाना गांव के समीप स्थित टोल प्लाजा के पास खड़ी कार से दोनों के शव बरामद किए गए हैं। उनके पास से पिस्टल और सल्फास मिलने के बाद मामला और भी पेंचीदा हो गया है। स्थानीय पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पढ़ें :- मथुरा स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत उपकरणों की खरीद में लाखों का वित्तीय घोटाला
मृतकों की हुई पहचान
ऋतिक और मुस्कान के रूप में मृतकों की पहचान हुई है। आज 25 जून दिन गुरुवार सुबह ईसागढ़ टोल लेन के पास खड़ी एक ई-20 कार में दोनों के शव मिले। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर कार के भीतर का दृश्य देखकर सभी लोग हक्का—बक्का रह गए।
कार से पिस्टल, कीटनाशक बरामद
जब इसकी प्रारंभिक जांच हुई तो युवती के गले पर कटे हुए घाव और शरीर पर चोट के निशान मिले। वही युवक के शरीर पर गोली लगी है। इसके अलावा पुलिस ने कार से एक पिस्टल और कीटनाशक भी बरामद किया है। इन मिले हुए साक्ष्यों की वजह से यह घटना रहस्यमयी हो गई हैं।
पढ़ें :- पार्लर के बहाने घर से निकली युवती लापता, पुलिस ने की इंस्टाग्राम कनेक्शन की जांच शुरू
बुधवार शाम से थे लापता
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों बुधवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इस बात से चिंतित होकर परिजनों ने उनकी लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके अगले ही दिन दोनों के शव संदिग्ध हालात में मिलने से परिवारों में मातम छा गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजन बोले- हत्या है
हांलाकि परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया है और इसे हत्या करार दिया है। स्वजनों का आरोप है कि सच्चाई को सामने लाने के लिए इस मामले की पूरी निष्पक्षता और गहनता से जांच की जानी चाहिए।
पुलिस जांच में जुटी
पढ़ें :- आर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी से तंग आकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड
फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। इस मामले की असली तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि यह मामला प्रेम से जुड़ा आत्मघाती कदम था या किसी साजिश के तहत दोहरी हत्या।