1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन, पैतृक गांव में कल होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन, पैतृक गांव में कल होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Bollywood Actor Rajpal Yadav) के पिता नौरंग यादव (Naurang Yadav) का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे।कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में इलाज हो रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

By santosh singh 
Updated Date

शाहजहांपुर। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Bollywood Actor Rajpal Yadav) के पिता नौरंग यादव (Naurang Yadav) का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे।कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में इलाज हो रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के बड़े बेटे श्रीपाल यादव (Shripal Yadav) के अनुसार, अंतिम संस्कार 25 जनवरी को लगभग पूर्वाह्न 11 बजे बंडा क्षेत्र स्थित पैतृक गांव कुंडरा में होगा।

पढ़ें :- वाराणसी रेल मंडल के सीनियर डीएमएम 1.27 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

मूलरूप से बंडा के कुंडरा गांव के रहने वाले अभिनेता राजपाल यादव ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके पिता नौरंग यादव अन्य परिजनों के साथ पैतृक गांव कुंडरा में ही रहते थे। बीते कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में उनका उपचार हो रहा था। राजपाल यादव (Rajpal Yadav)  के पिता का निधन होने पर जनपद के लोगों ने शोक जताया है।

अभिनेता की पुरानी भावुक पोस्ट वायरल

पिता के निधन के बाद अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav)  की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें उनको पिता संग देखा जा सकता है। कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे पिता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति रहे हैं। अगर आपने मुझ पर विश्वास न किया होता, तो मैं आज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाता। मेरे पिता होने के लिए आपका धन्यवाद, मैं आपसे प्यार करता हूं’। बता दें कि कुंडरा गांव से फिल्मी दुनिया मुंबई तक राजपाल यादव(Rajpal Yadav)   के सफर में उनके पिता का बड़ा संघर्ष रहा है। वहीं राजपाल यादव (Rajpal Yadav)  का गांव से हमेशा लगाव रहा है। वह त्योहारों पर यहां आते हैं। उन्होंने अपने गांव में धार्मिक कार्यक्रम भी कराए।

पढ़ें :- गोरखपुर में फ्लाईओवर लोकार्पण का निमंत्रण न मिलने पर BJP के दिग्गज सांसद का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...