Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पार्क में बैठे कपल पर टूट पड़े 8 लड़के, बदसलूकी का विरोध किया तो बरसाए लाठी-डंडे! BJP नेता ने बताया ‘कट्टरपंथ’

पार्क में बैठे कपल पर टूट पड़े 8 लड़के, बदसलूकी का विरोध किया तो बरसाए लाठी-डंडे! BJP नेता ने बताया ‘कट्टरपंथ’

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Couple Assault Viral Video: मुंबई के एक सार्वजनिक पार्क में युवक-युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है। वहीं, बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया के बयान ने इस मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- 'न नौकरी बढ़ी, न सैलरी' मोदी जी ये आपका कबूलनामा, भक्तों से बजवाएं ताली और थाली

क्या है पूरा मामला?

यह घटना मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पास स्थित प्रमोद महाजन उद्यान की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कपल पार्क में घूमने और तस्वीरें खींचने आया था। इसी दौरान वहां मौजूद लड़कों के समूह ने उन पर अश्लील टिप्पणियां शुरू कर दीं। विरोध करने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़कों का समूह युवक को घेरकर चप्पल, मुक्कों और डंडों से मारता दिखाई दे रहा है। युवक को बचाने पहुंची युवती पर भी हमला किया गया। कुछ लड़के कपल का पीछा करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- खेसारी लाल यादव के सामने अनंत सिंह की बेटी ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, भोजपुरी स्टार का जवाब सुन छूट गई हंसी

किरीट सोमैया ने लगाया मुस्लिम कट्टरपंथ का आरोप

घटना को लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे ‘मुस्लिम गुंडागर्दी’ बताया। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंदू युवक-युवती पर हमला किया है। सोमैया ने घटनास्थल पर पहुंचने की भी बात कही। हालांकि, धर्म को लेकर किए गए इन दावों की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

आठ नाबालिग हिरासत में, पांच के माता-पिता को नोटिस

मुंबई पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जबकि पांच बच्चों के अभिभावकों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement