Brazil hot air balloon death : ब्राजील के सांता कटरीना राज्य में शनिवार को एक हॉट एयर बलून उस समय मौत का गुब्बार बन गया जब अचानक उसमें आग लग गई। खबरों के अनुसार, उड़ान के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहे। यह दुर्घटना प्राया ग्रांडे इलाके में सुबह करीब 8 बजे हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गुब्बारे से उठता धुआं और उसकी जमीन की तरफ गिरती हुई झलक देखी जा सकती है।
पढ़ें :- China Typhoon Dolphin : चीन में तूफान डॉल्फिन का खतरा, शंघाई में 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द
कैसे बचे 13 लोग?
खबरों के अनुसार, पायलट ने जैसे ही देखा कि गुब्बारे के बास्केट में आग लग गई है, उसने तुरंत ऊंचाई कम करनी शुरू की और जमीन के पास आते ही लोगों को हॉट एयर बलून के बास्केट से नीचे कूदने के लिए कहा। जो लोग तुरंत कूद गए, वे बच गए जबकि बाकी आग की चपेट में आ गए।