Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bread Pakoda Recipe: शाम की गर्मा गर्म चाय के साथ अगर मिल जाए ब्रेड पकौड़े का साथ, तो बन जाए बात

Bread Pakoda Recipe: शाम की गर्मा गर्म चाय के साथ अगर मिल जाए ब्रेड पकौड़े का साथ, तो बन जाए बात

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर घरों में चार से छह बजे के  बीच में चाय पीना पसंद  किया जाता  है। इसके  साथ ही तरह तरह के नाश्ते जैसे  पकौड़ी बनाना,पापड़ चिप्स भुनना और समोसा आदि खाना। ये चीजे चाय  के  स्वाद को दोगुना कर देती है।

पढ़ें :- अमेरिका में भारतीय मूल की नित्या रमन की बड़ी बढ़त, लॉस एंजिल्स मेयर चुनाव में करेन बैस को पछाड़ा, जीत पर टिकी निगाहें

अगर घर में अचानक  मेहमान आ गए हो या फिर सुबह सुबह बच्चों को  टिफिन में पैक  करना हो तो ब्रेड पकौड़ा बड़े चाव से खा सकते है और मेहमानों को भी शाम की चाय के साथ  सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते हैं ब्रेड पकौड़ा की रेसिपी।

ब्रेड पकौड़ा बनाने के  लिए ये है जरुरी सामान

1 टेबल स्पून तेल, एक टी स्पून राई, एक टी स्पून कढ़ीपत्ता, 1 ¼ टी स्पून हींग, दो हरी मिर्च, एक टी स्पून अदरक का पेस्ट, एक उबला हुआ आलू, तीन टी स्पून नमक, 1/2 टी स्पून हल्दी, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून हरा धनिया, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, एक कप बेसन,दो टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, दो टी स्पून नमक, एक टी स्पून हल्दी, 1/2 टी स्पून अजवाइन, 1/4 कप चावल का आटा, दो ब्रेड स्लाइस।

ब्रेड पकौड़ा बनाने का तरीका

पढ़ें :- 1975 में आपातकाल लागू करने वाली कांग्रेस का लोकतंत्र पर उपदेश देना हास्यास्पद : सीएम योगी

ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म करें। इसमें सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता और हींग डालकर चलाएं। इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।

अब इसमें उबला हुआ आलू, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डालें। अच्छे से मिलाकर फीलिंग तैयार कर लें। एक बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, अजवाइन, चावल का आटा और थोड़ा पानी लें।

इस सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। पनीर लें और उस पर थोड़ा नमक और लाल मिर्च छिड़कें। ब्रेड स्लाइस लें, उसपर आलू की फीलिंग और इसके बीच में पनीर लगाएं। ब्रेड स्लाइस को दो टुकड़ों में काट लें। अब इन ब्रेड के टुकड़ों को बेसन के घोल में डिप करें। गर्म तेल में इन्हें फ्राई करें। टोमैटो कैचअप के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

Advertisement