Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breakfast Morning: सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में ट्राई करें हेल्दी औरक टेस्टी कर्ड ओट्स

Breakfast Morning: सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में ट्राई करें हेल्दी औरक टेस्टी कर्ड ओट्स

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Breakfast Morning:  सुबह सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ओट्स में घुलनशील फाइबर और बीटा ग्लूकैन पाया जाता है। इम्युनिटी बूस्ट करने में हेल्प करता है। इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।

पढ़ें :- Viral video: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक, भीड़ हुई बेकाबू

दिल से संबंधित होने वाले रोगो से बचाने के अलावा इसका सेवन करने से कई लाभ होते है। इसलिए ओट्स का किसी भी रुप में सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। ओट्स को आप नमकीन और मीठा दोनो ही दलिया की तरह बना सकते है। आज हम आपको कर्ड ओट्स बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

कर्ड ओट्स (Curd Oats) बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत होती है

ओट्स
पानी
नमक
दही
तेल
राई
जीरा
उड़द दाल
कड़ी पत्ता
हींग
धनिया पत्ती
– अदरक
– गाजर
खीरा
– प्याज
हरी मिर्च

कर्ड ओट्स (Curd Oats)  बनाने का ये है आसान सा तरीका

पढ़ें :- Viral video: लखनऊ के बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के एक कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

इसे बनाने के लिए ओट्स को पानी में उबाल लें और फिर जब ये पक जाए और गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा होने दें। जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें दही मिलाएं। दही को ओट्स में अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसमें नमक और सारी सब्जियां मिक्स करें।

अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा और राई चटकाएं। इसमें उड़द दाल मिलाएं और इसे सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें कद्दूकस किया अदरक, कड़ी पत्ता, मिर्ची डालें। अंत में हींग डालें और इसे दही-ओट्स में मिक्स करें। इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर सर्व करें। आप चाहें तो इसमें कुछ अनार के दानों को मिला सकते हैं। ये इसके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं।

Advertisement