1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ट्रैफिक नियम तोड़ना रैपर बादशाह को पड़ा महंगा, देना पड़ा इतना जुर्माना

ट्रैफिक नियम तोड़ना रैपर बादशाह को पड़ा महंगा, देना पड़ा इतना जुर्माना

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने मशहूर रैपर बादशाह को सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाने, तेज आवाज में संगीत बजाने और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 15,000 रुपये का चालान जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

गुरुग्राम: गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffic Police) ने मशहूर रैपर बादशाह को सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाने, तेज आवाज में संगीत बजाने और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 15,000 रुपये का चालान जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 दिसंबर को हुई, जब बादशाह पंजाबी गायक करण औजला के एक संगीत कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति के लिए सोहाना रोड स्थित ऐरिया मॉल आए थे।

पढ़ें :- थलापति विजय का नाम सुनते ही शर्मा गईं अभिनेत्री तृषा कृष्णन, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

गायक जिस महिंद्रा थार में मौजूद थे, वह पानीपत निवासी दीपेंद्र मलिक के नाम पर पंजीकृत है। लंबे ट्रैफिक के कारण बादशाह के काफिले में शामिल एसयूवी सड़क के गलत साइड पर चली गई, जिससे कुछ राहगीरों का ध्यान इस ओर गया और उन्होंने इस हरकत को फिल्माया।

घटना की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस पर ध्यान दिया और सोमवार को रैपर को 15,000 रुपये का चालान जारी किया। यातायात निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने कहा, “तेजी से वाहन चलाने, वाहन में तेज आवाज में संगीत बजाने और गलत दिशा में वाहन चलाने के लिए चालान जारी किया गया है और कार्रवाई की गई है।”

 

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...