1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ब्रायन लारा ने वियान मुल्डर से कहा- तुम्हें 400 रन बनाना चाहिए था रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही होते हैं…

ब्रायन लारा ने वियान मुल्डर से कहा- तुम्हें 400 रन बनाना चाहिए था रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही होते हैं…

Cricket News: जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे वियान मुल्डर ने 367 रन की नाबाद पारी खेली थी, इस दौरान उनके पास वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के एक पारी में 400 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था। लेकिन, मुल्डर पारी घोषित करके लारा के सम्मान में उनके रिकॉर्ड को जीवित रखने का फैसला किया। हालांकि, लारा का कहना है कि मुल्डर को उनका रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास करना चाहिए था, क्योंकि रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बनें होते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

साउथ अफ्रीकी ऑल राउंडर मुल्डर ने ब्रायन लारा से हाल ही में हुई उनकी बातचीत का खुलासा किया। उन्होंने सुपरस्पोर्ट से कहा, “अब जब सब शांत हो गया है, तो मेरी थोड़ी बहुत बात हुई है ब्रायन लारा से। उन्होंने कहा कि मुझे 400 रन के लिए जाना चाहिए था।” इस दौरान लारा ने मुल्डर से कहा, “रिकॉर्ड तोड़े जाने के लिए ही होते हैं और अगर तुम दोबारा कभी ऐसे मौके में रहो, तो जरूर 400 रन से ज्यादा बनाना।” हालांकि, साउथ अफ्रीकी ऑल राउंडर का अभी भी यही मानना है कि उन्होंने जो किया वह सही था।

लारा की राय जानने के बाद मुल्डर ने कहा, “यह उनकी तरफ से दिलचस्प नजरिया था, लेकिन मैं अब भी मानता हूं कि मैंने जो किया वह सही था। मेरे लिए खेल का सम्मान सबसे जरूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने उनसे मजाक में कहा, “सुनो, बड़े-बड़े स्कोर को दिग्गजों के पास ही रहने दो।”

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 626 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जिसमें कप्तान मुल्डर 367 रनों की नाबाद पारी शामिल रही है। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने तीन दिनों में ही जीत लिया था। अगर वह 33 रन और बना लेते तो वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड टूट जाता। जिन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रनों की पारी खेली थी।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...