यूपी में लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 80 लाख बताई जा रही है। थाना कोतवाली पलिया क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
लखीमपुर खीरी। यूपी में लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 80 लाख बताई जा रही है। थाना कोतवाली पलिया क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लीला रोड स्थित मेला घाट मोड़ के पास अटरिया क्रॉसिंग से पहले घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पलिया निवासी सनी कुमार गुप्ता, पीलीभीत के हजारा निवासी पप्पू सिंह, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी तरसेम सिंह तथा खीरी के पढ़ुआ क्षेत्र निवासी परमजीत सिंह शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना पलिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी