1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा कार्यकारिणी की बैठक: मायावती को फिर चुना गया पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, आकाश आनंद का भी कद बढ़ा

बसपा कार्यकारिणी की बैठक: मायावती को फिर चुना गया पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, आकाश आनंद का भी कद बढ़ा

बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। राजधानी लखनऊ में आयोजित बसपा कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस कार्यकारिणी की बैठक में सतीश चंद्र मिश्रा, आकाश आनंद, प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर्स के साथ ही बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी मौजूद रहे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। राजधानी लखनऊ में आयोजित बसपा कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस कार्यकारिणी की बैठक में सतीश चंद्र मिश्रा, आकाश आनंद, प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर्स के साथ ही बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया...छात्रों से संवाद के दौरान बोले राहुल गांधी

वहीं, आकाश आनंद का भी कार्यकारिणी की बैठक के बाद बढ़ गया है। उन्हें चार राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इस बैठक में मायावती को अगले पांच सालों के लिए पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि, बसपा सुप्रीमो मायावती करीब बीते बीस सालों से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दूसरी ओर आकाश आंनद के कद को भी पार्टी में लगातार बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के ऊपर किए गए एक चुनावी हमले के बाद आकाश आनंद का पार्टी में कद घटा दिया गया था।

 

पढ़ें :- बुटवल से यात्रियों को छोड़कर लौट रही स्लीपर बस में तस्करी का माल, दो हिरासत में
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...