1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Gochar 2024 : ग्रहों के राजकुमार बुधदेव जल्द करेंगे राशि परिवर्तन , इन राशियों को मिलेगा लाभ

Budh Gochar 2024 : ग्रहों के राजकुमार बुधदेव जल्द करेंगे राशि परिवर्तन , इन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के गोचर करने से सभी राशियों पर इसका असर पड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Gochar 2024 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के गोचर करने से सभी राशियों पर इसका असर पड़ता है। ग्रह मंडल के राजकुमार और बुद्धि ,तर्क के कारक ग्रह बुध देव राशि परिवर्तन करने वाले है। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन 04 सितंबर सुबह 11:50 पर होगा और वह 23 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे और फिर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध गोचर का समय अच्छा रहने वाला है और पारिवारिक जीवन में रिश्तों में मधुरता आएगी।कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नई नौकरी के योग है।  मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि
इस दौरान कर्क राशि के जातकों के धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। व्यवसाय और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में भी सफलता हासिल करेंगे।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इस दौरान बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और जीवन में आ रही समस्याओं से निजात मिलेगा। साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक निर्णय लेने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और इसका प्रभाव निजी जीवन पर भी पड़ेगा।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...