1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh kanya Gochar 2024 :  ग्रहों के राजकुमार बुध देव  करने वाले है कन्या राशि में गोचर, जानें इसका प्रभाव और उपाय

Budh kanya Gochar 2024 :  ग्रहों के राजकुमार बुध देव  करने वाले है कन्या राशि में गोचर, जानें इसका प्रभाव और उपाय

ग्रहों के राजकुमार बुध देव ग्रह 23 सितंबर को स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे। बुध देव को वैदिक ज्योतिष में बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh kanya Gochar 2024 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव ग्रह 23 सितंबर को स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे। बुध देव को वैदिक ज्योतिष में बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह माना जाता है। बुध का खराब होना आपकी तार्किक और बौद्धिक क्षमता के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता। बुध के गोचर का भी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। बुध के स्वराशि में आने पर भद्र राजयोग बनेगा। भद्र राजयोग को करियर और तरक्की और कारोबार में उन्नति के लिए बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में अपने काम पर आपको ध्यान देना होगा, ऐसा कुछ भी न करें जिससे कोई आप पर हावी हो। पारिवारिक जीवन में माता के पक्ष के लोगों के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है।  आपका ध्यान विचलित हो सकता है। उपाय के तौर पर आपको भगवान गणेश की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिए। इससे कई बुरे प्रभावों से आपको मुक्ति मिल सकती है।  बुध गोचर से इन राशियों पर विशेष् प्रभाव पड़ेगा।

कर्क राशि
इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी, आपकी बातों से कोई आहत हो सकता है। कर्क राशि के कुछ जातकों को त्वचा से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। उपाय के रूप में भगवान शिव की आराधना करें।

तुला राशि
इस अवधि में अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पहले से ही सही बजट बनाकर आगे चलें। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान ऑफिस में होने वाली राजनीति से बचना चाहिए, नहीं तो बुरी स्थिति में फंस सकते हैं। उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा खिलाएं।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2026 : आज से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , समृद्धि- सौभाग्य के लिए करें श्री सूक्त का पाठ

कुंभ राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इस गोचर की वजह से मानसिक समस्याओं से आप घिर सकते हैं, छोटी-छोटी बातों को लेकर भी लोगों से विवाद हो सकता है, थोड़ा संभलकर रहें।  कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। उपाय के तौर पर कुंभ राशि वालों को हरी चीजों का दान करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...