1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर में मंदिर दर्शन को जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत: मासूम बच्ची भी शामिल

बुलंदशहर में मंदिर दर्शन को जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत: मासूम बच्ची भी शामिल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा नरौरा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई...

By Harsh 
Updated Date

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा नरौरा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। परिवार कासगंज से बेलोन स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहा था।

पढ़ें :- कानपुर में नकली सीमेंट का बड़ा खेल! ACC और अंबुजा के नाम पर रोजाना 1000 नकली बोरियां बेचने का आरोप

सुबह दर्शन के लिए निकला था परिवार

जानकारी के मुताबिक, कासगंज जिले के सिढ़पुरा निवासी रामदीन राजपूत (50) अपने परिवार के साथ सर्वमंगला माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। वाहन गांव के ही शिवशेखर मिश्रा (55) चला रहे थे। गाड़ी में परिवार के कुल आठ लोग सवार थे।

बताया गया कि परिवार सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। रास्ते में रतनपुर गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

पढ़ें :- केरल में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा, टॉयलेट में बहाई ‘राख’

दुर्घटना में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची की जान चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

परिवार के लोगों को तलाशती रही घायल महिला

हादसे में रामदीन के छोटे बेटे लोकेंद्र (26), बहू ललिता (20), बड़ी बहू बबिता (35), पोता प्रतीक (5) और पोतियां अनिका (11) व प्रगति (1) भी वाहन में सवार थीं। हादसे के बाद घायल ललिता ने भावुक होकर परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में पूछा और उन्हें एक बार देखने की इच्छा जताई। एक साथ कई लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पढ़ें :- रिश्तों के कत्ल की इससे भयावह मिसाल क्या होगी? आज जब कोर्ट ने सर्पदंश हत्याकांड में हत्यारोपी रविता और अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा, फैसला सुन रो पड़े
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...