1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलडोजर विध्वंस कानून का राज का प्रतीक नहीं, केन्द्र व राज्य सरकारें संविधान व कानूनी राज के अमल होने पर ज़रूर ध्यान दें: मायावती

बुलडोजर विध्वंस कानून का राज का प्रतीक नहीं, केन्द्र व राज्य सरकारें संविधान व कानूनी राज के अमल होने पर ज़रूर ध्यान दें: मायावती

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बुलडोजर कार्रवाई पर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने देशभर में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बुलडोजर कार्रवाई पर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने देशभर में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान आया है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, बुलडोजर विध्वंस कानून का राज का प्रतीक नहीं होने के बावजूद इसके प्रयोग की बढ़ती प्रवृति चिन्तनीय। वैसे बुलडोजर व अन्य किसी मामले में जब आम जनता उससे सहमत नहीं होती है तो फिर केन्द्र को आगे आकर उस पर पूरे देश के लिए एक-समान गाइडलाइन्स बनाना चाहिए, जो नहीं किए जा रहे हैं।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग

इसके साथ ही आगे लिखा कि, वरना बुलडोजर एक्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट को इसमें दख़ल देकर केन्द्र सरकार की ज़िम्मेवारी को खुद नहीं निभाना पड़ता, जो यह ज़रूरी था। केन्द्र व राज्य सरकारें संविधान व कानूनी राज के अमल होने पर ज़रूर ध्यान दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...