अगर फोन लेने की सोच रहे है और अच्छे डिस्काउंट का इंतजार कर रहे है तो आपके पास बेहतरीन मौका है। आप रियलमी के बेहतरीन फीचर्स वाले फोन भी बहुत ही कम दाम में खरीद सकते हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
जिसमें पहला फोन रियलमी पी वन फाइव जी है, जो फ्लिपकार्ट पर 16 हजार 999 रुपये में मिल रहा है वैसे इस फोन की कीमत 21 हजार 999 रुपये है, लेकिन एक खास ऑफर के चलते इस फोन पर 22 फीसदी छूट मिल रही है। इसके साथ ही बैंक ऑफर का लाभ उठाने पर आपको ये फोन और सस्ता मिल जायेगा।
रियलमी पी वन फाइव जी के फीचर्स की बात करें तो ये फोन 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ आता है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन रेनवाटर स्मार्ट टच फीचर के साथ आती है।
इसका मतलब है आप हल्की बारिश में भी इस फोन को यूज़ कर सकते हैं।
आपके लिए अगला सबसे अच्छा ऑप्शन रियलमी सी 51 है, जो कि फ्लिपकार्ट पर 27 फीसदी छूट पर मिल रहा है। इस खास ऑफर से खरीदने पर आपको यह फोन 7 हजार 999 रुपये में मिलने वाला है। रियलमी सी 51 में आई फोन 14 की तरह एक फीचर मिलता है।
इसमें कंपनी ने मिनी कैप्सूल फीचर दिया है जो आईफ़ोन पर पाए जाने वाले डायनामिक आइलैंड इंटरफ़ेस की तरह है। इसके जरिए आपको चार्जिंग और दूसरे अपडेट्स मिलते हैं। रियलमी के इस फोन में 6.74 इंच की डिस्प्ले 90hz के रिफ्रेश रेट के साथ और Unisoc T612 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें मेन कैमरा 50MP का है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट के फास्ट चर्जिंग के साथ दी गई है।तीसरा फोन realme 12x 5G है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 21 फीसदी छूट के साथ मिल रहा है। यानी डिस्काउंट के बाद आपको यह फोन 14 हजार 999 रुपये का मिल जायेगा।