रियलमी नार्ज़ो पावर 5G मार्केट में मौजूद हैं, जिसमें पावरफुल बैटरी के अलावा और भी बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। Realme NARZO Power 5G ऐमेजॉन इंडिया पर लिस्ट है, जिसकी कीमत 30,999 रुपये है। इस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 2 हजार रुपये की बचत की जा सकती है।
Realme NARZO Power 5G : रियलमी नार्ज़ो पावर 5G मार्केट में मौजूद हैं, जिसमें पावरफुल बैटरी के अलावा और भी बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। Realme NARZO Power 5G ऐमेजॉन इंडिया पर लिस्ट है, जिसकी कीमत 30,999 रुपये है। इस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 2 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को बदलकर और ज्यादा बचत की जा सकेती है।
वहीं बैटरी की बात करें तो रियलमी नार्ज़ो पावर 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 35 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो जाती है।
डिस्प्ले
रियलमी नार्ज़ो पावर 5G में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है।
स्टोरेज
इस फोन में Mediatek Dimensity 7400 Ultra (4 nm) चिपसेट दिया है, जिसके साथ Mali-G615 MC2 मिलता है। इसमें 8GB RAM और स्टोरेज के दो ऑप्शन मिलते हैं ।
कैमरा
डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा दिया है।