Maruti Suzuki’s bumper offers : दुनिया की लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अगस्त माह में कारों पर डिस्काउंट और बेनिफिट्स पेश किए हैंं। ये ऑफर्स कई तरह के हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी अपग्रेड बेनिफिट और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल हैं। इस महीने सबसे बड़ा फायदा मारुति इनविक्टो पर मिल रहा है. इसके अलावा ग्रैंड विटारा, XL6, जिम्नी, बलेनो और फ्रॉन्क्स पर भी अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं।
पढ़ें :- Bajaj Pulsar 125 : इस दिन लॉन्च होंगी Bajaj Pulsar 125 , कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे
मारुति इनविक्टो पर 1.55 लाख तक का फायदा
अगस्त में नेक्सा रेंज में सबसे ज्यादा डिस्काउंट मारुति इनविक्टो पर मिल रहा है। इस MPV पर ग्राहकों को अधिकतम 1.55 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैंं।
कैश डिस्काउंट
ऑफर में 55,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 50,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इसके अलावा 30 हजार का लॉयल्टी बोनस और 20,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Maruti Invicto की कीमत 24.97 लाख रुपये से 28.61 लाख रुपये के बीच है। ये कंपनी की फ्लैगशिप MPV है और इसका मुकाबला Toyota Innova Hycross से होता है।
ग्रैंड विटारा पर 1.30 लाख तक की बचत
Maruti ग्रैंड विटारा के सिग्मा पेट्रोल वैरिएंट पर अगस्त में 1.30 लाख तक के फायदे मिल रहे है। डेल्टा पेट्रोल वैरिएंट पर 1.20 लाख तक का फायदा है।
एक्सटेंडेड वारंटी
Zeta, अल्फा और AWD वैरिएंट पर भी 1.20 लाख तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इनके साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मुफ्त मिलती है।
पढ़ें :- Yamaha's new R2 : 27 अगस्त को होगी लॉन्च Yamaha की नई R2, इतनें रुपए देकर कराएं बुक
Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट पर भी 1.25 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में 1.85 लाख तक की रोड टैक्स छूट और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट के ऑफर में 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस, 30,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 20 हजार का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है।