1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. PNB Recruitment 2024: PNB में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ये कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

PNB Recruitment 2024: PNB में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ये कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

बैंक में नौकरी की तलाश है तो पीएनबी में निकले इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के एक हजार से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं

By आराधना शर्मा 
Updated Date

PNB Recruitment 2024: बैंक में नौकरी की तलाश है तो पीएनबी में निकले इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के एक हजार से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. जानते हैं इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल.

पढ़ें :- पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवा​ विकाश और भविष्य निर्माण के अहम साझेदार बनने जा रहे

इस दिन खुलेगा लिंक

पीएनबी की एसओ भर्तियों के लिए आवेदन शुरू होंगे 7 फरवरी 2024 से और इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 25 फरवरी 2024. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1025 पद भरे जाएंगे.

वैकेंसी डिटेल

इन भर्तियों का डिटेल इस प्रकार है.

  • ऑफिसर क्रेडिट – 1000 पद
  • मैनेजर – फॉरेक्स – 15 पद
  • मैनेजर – साइबर सिक्योरिटी – 5 पद
  • सीनियर मैनेजर – साइबर सिक्योरिटी – 5 पद

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है और अलग-अलग है. बेहतर होगा इसका डिटेल आप वेबसाइट पर दिए नोटिस पर देख लें. जैसे किसी पद के लिए सीए तो किसी के लिए एमबीएम तो किसी के लिए बीई किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. एज लिमिट पद के हिसाब से 21 से 38 साल है.

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा तारीख अभी साफ नहीं हुई है. ऐसी उम्मीद है किए एग्जाम मार्च/अप्रैल के महीने में आयोजित किया जाए. अपडेट्स जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट – pnbindia.in पर जाएं. आवेदन भी यहीं से किए जा सकते हैं.

पढ़ें :- NEET UG 2026: रद्द हुई परीक्षा की फीस रिफंड करने के लिए NTA ने जारी किया नया बैंक अपडेट लिंक

शुल्क और सैलरी क्या है

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1180 रुपये शुल्क प्लस जीएसटी देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को 59 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा. सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के हिसाब से है. ये 36 हजार से लेकर 78 हजार रुपये महीने तक है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...