लखनऊ। यूपी विधानमंडल के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्रवाई प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। इस दौरान मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर ने जल जीवन मिशन का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा, मंत्री जी को ना इस बात की जानकारी है कि इस योजना पर उत्तरप्रदेश में कितना काम हुआ है और ना ही इस बात की जानकारी है कि लोगों के घर तक पानी कब तक पहुंचेगा।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
अपने संबोधन में रागिनी सोनकर ने जल शक्ति मंत्री से प्रश्न पूछा। उन्होंने कहा, जल जीवन मिशन के तहत कितने गांवों में कार्य पूरे हो चुके हैं और कितने लोगों को शुद्ध पेयजल सरकार पहुंचा चुकी है और अगर नहीं तो उसकी समय सीमा क्या है? बड़ा ही निराशापूर्ण उत्तर रहा क्योंकि मंत्री जी ने कहा, जल लोगों तक पहुंच तो पाया नहीं है साथ ही साथ ये कब तक पहुंचेगा इसकी जानकारी भी मंत्री जी और विभाग को नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, 2019 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी उस समय अगस्त में पीएम नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले से खड़े होकर वादा किया था कि दिसंबर 2024 पूरे देश को जल जीवन मिशन से जोड़ा जाएगा और जब ये प्रश्न दिसंबर 2024 में यूपी विधानसभा में खड़ा हुआ तो उसका उत्तर विभाग के पास नहीं है। ऐसे में ये साफ है कि ये सरकार सिर्फ जुमलेबाजी और झूठे वादे करती है इसके अलावा सरकार के पास कुछ नहीं है।
घर घर नल से जल पहुंचाने का वादा करने वाली सरकार के माननीय मंत्री जी को ना इस बात की जानकारी है कि इस योजना पर उत्तरप्रदेश में कितना काम हुआ है और ना ही इस बात की जानकारी है कि लोगों के घर तक पानी कब तक पहुंचेगा।।
हर घर नल से जल का सपना दिखाकर लोगों से हैडपंप भी छीन लिए गए। pic.twitter.com/xCFm0Pt0gHपढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
— Dr Ragini Sonker (@sonker_ragini) December 17, 2024
सपा विधायक रागिनी सोनकर ने आगे कहा, जब में नई नई विधायक चुनकर इस सदन में आई तो उस समय पूरे वर्ष उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन का बजट छह लाख 15 हजार करोड़ का था और मात्रा एक स्कीम का बजट साढे तीन लाख करोड़ का है उसके बाद भी धरातल पर एक प्रतिशत भी काम नहीं हो पाया है। इसके अलावा कहा कि, सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के विधायकों ने अपनी जनता के लिए हैंडपाइप की मांग की लेकिन ये सरकार इतनी संवेदनहीन है कि उन बातों को कभी नहीं सुना।
विधानसभा में समाजवादी पार्टी की विधायक श्रीमती रागिनी सोनकर जी का जल और जीवन के मुद्दे पर संबोधन। pic.twitter.com/A0BSD0Nsd6
पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 17, 2024
इसके साथ ही रागिनी सोनकर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, घर घर नल से जल पहुंचाने का वादा करने वाली सरकार के मंत्री जी को ना इस बात की जानकारी है कि इस योजना पर उत्तरप्रदेश में कितना काम हुआ है और ना ही इस बात की जानकारी है कि लोगों के घर तक पानी कब तक पहुंचेगा। हर घर नल से जल का सपना दिखाकर लोगों से हैडपंप भी छीन लिए गए।