1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल की सीआईबी और भारत के सीबीआई को मोहरा बनाकर एक कथित चैनल के पत्रकार ने सोनौली के व्यापारी को दी देख लेने की धमकी

नेपाल की सीआईबी और भारत के सीबीआई को मोहरा बनाकर एक कथित चैनल के पत्रकार ने सोनौली के व्यापारी को दी देख लेने की धमकी

नेपाल की सीआईबी और भारत के सीबीआई को मोहरा बनाकर एक कथित चैनल के पत्रकार ने सोनौली के व्यापारी को दी देख लेने की धमकी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवां नगर के वार्ड नंबर 20 जयप्रकाश नगर थाना नौतनवां निवासी सन्नी मद्धेशिया पुत्र श्री बाबूलाल मद्धेशिया ने प्रभारी साइबर सेल, पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भेजकर कुछ लोगों द्वारा उन्हें नेपाल और भारत की सर्वोच्च जांच एजेंसियों के नाम पर धमकाने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- Chhath Mahaparva : सीएम योगी ने गोमती तट पर पहुंचकर किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

व्यापारी सन्नी मद्धेशिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रार्थी “सांई राम ट्रेडर्स” फर्म का प्रोप्राइटर है. जो सोनौली में आफिस बनाकर आलू और प्याज का थोक व्यापार करता है। प्रार्थी के फर्म ने कभी भी किसी के साथ किसी भी तरह की कोइ धोखाधड़ी नहीं किया है। मगर प्रार्थी को ब्लैकमेल करने के लिए 007 नामक एक न्यूज चैनल जो नितिन शर्मा के नाम से चलाया जाना दिखाया जा रहा है पर प्रार्थी का फोटो लगाकर प्रार्थी को बदनाम करने के लिए बिल्कुल ही झूठी खबर चलाया जा रहा है और उसी खबर को आधार बनाकर मोबाइल नंबर 9163518454 जो सृजन कुमारी के नाम से दिखा रहा है से वाट्सअप से आडियो कालिंग मेरे मोबाइल नंबर 9695777582 पर दिनांक 03/12/2024 को दोपहर 12:50 बजे दिन में फोन आया कि मैं दिल्ली से बोल रहा हूं। आप के विरुद्ध सीबीआई जांच चल रही है। अगर आप मामले को सेटिल करना चाहते हैं तो काठमांडू जाइए नहीं तो बहुत परेशानी में फंस जाएंगे।

जवाब में मैंने कहा वैसे तो मैंने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसके कारण मेरे खिलाफ कोई सीबीआई जांच हो। मगर मेरे बारे में अगर ऐसी कोई जांच चल रही है तो मुझे नोटिस दीजिए नियमानुसार मैं उसका जवाब लीगली तौर पर दूंगा।

इस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने मुझे धमकी दिया कि तुम मामला बढ़ाना चाहते हो सोच लो अगर अभी सेटिल नहीं किया तो बाद में बहुत पछताओगे और तब मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर आउंगा। उसके बाद मैंने फोन काट दिया। उक्त फर्जी काल और धमकी से प्रार्थी काफी भयभीत है। इस तरह का फर्जी काल करके धन उगाही करने का ठगों का गिरोह सक्रिय है जो न्यूज 007 चैनल पर फर्जी खबर चलवाकर तथा डरा धमकाकर धन उगाही करता है।

व्यापारी सन्नी मद्धेशिया ने शिकायती पत्र पर समुचित कार्रवाई करते हुए ठगों को दंडित कराने और प्रार्थी को इन ठगों के चंगुल से बचाने की मांग की है।

पढ़ें :- देश के सबसे बड़े आबादी वाले प्रदेश में NHM बजट न खर्च करने में पहले नंबर पर है यूपी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...