HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फिर संभाला रेल मंत्रालय का काम, कहा-रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका होगी

कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फिर संभाला रेल मंत्रालय का काम, कहा-रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सोमवार को पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवार कर दिया। तीसरे कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री ने अपने पुराने सहयोगियों पर भरोसा जताया है और कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सोमवार को पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवार कर दिया। तीसरे कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री ने अपने पुराने सहयोगियों पर भरोसा जताया है और कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया।

पढ़ें :- PM Modi Cabinet : मोदी कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला? जारी हुई सूची

इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव पर पीएम मोदी ने भरोसा जताते हुए उन्हें रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद उन्होंने आज रेल मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी को संभाल लिया है। वहीं उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी काम संभाल लिया है।

पदभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, लोगों ने पीएम मोदी को फिर से देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका होगी। पिछले 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे में काफी सुधार किए हैं। रेलवे का विद्युतीकरण हो, नई पटरियों का निर्माण हो, नई तरह की ट्रेनों का निर्माण हो, नई सेवाएं हों या फिर स्टेशनों का पुनर्विकास हो, ये बीते 10 वर्षों में पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धियां हैं।

 

पढ़ें :- Modi Cabinet 3.0 : केंद्रीय कैबिनेट मुस्लिम मुक्त, आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ मोदी राज में
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...