1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rohit Sharma Son Name: कप्तान रोहित शर्मा के बेटे के नाम का हुआ खुलासा, पत्नी रितिका ने शेयर की स्पेशल पोस्ट

Rohit Sharma Son Name: कप्तान रोहित शर्मा के बेटे के नाम का हुआ खुलासा, पत्नी रितिका ने शेयर की स्पेशल पोस्ट

Rohit Sharma's Son Name: भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। जिसके साथ ही रोहित दूसरी बार पिता बनें थे, लेकिन अब 15 दिनों बाद उनके बेटे के नाम का खुलासा हो गया है। दरअसल, रितिका ने क्रिसमस थीम की एक स्पेशल फोटो शेयर करके फैंस को इस बारे में जानकारी दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rohit Sharma’s Son Name: भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। जिसके साथ ही रोहित दूसरी बार पिता बनें थे, लेकिन अब 15 दिनों बाद उनके बेटे के नाम का खुलासा हो गया है। दरअसल, रितिका ने क्रिसमस थीम की एक स्पेशल फोटो शेयर करके फैंस को इस बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह

रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक क्रिसमस थीम की स्टेच्यू हैं, जिसमें तीन पर शॉर्ट में नाम लिखे हैं। एक पर Rits यानी रितिका लिखा है, दूसरे पर Ro लिखा है यानी रोहित शर्मा। तीसरे पर Sammy लिखा है यानी समायरा। वहीं, चौथे छोटे से बच्चे के स्टेच्यू के सिर पर Ahaan लिखा है। जिसके मतलब है कि रोहित और रितिका ने अपने बेटे का नाम अहान रखा है। अहान का मतलब होता है जागृति, चेतना, जागरूकता, पुनर्जन्म या नई शुरुआत।

बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा अपने बेटे के जन्म के कारण पर्थ टेस्ट में उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है। टीम को 6 दिसंबर से एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलना है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...