1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T20I में कप्तान ‘सूर्या’ प्लेइंग 11 में करेंगे तीन बदलाव! इन प्लेयर्स को मौका मिलना तय

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T20I में कप्तान ‘सूर्या’ प्लेइंग 11 में करेंगे तीन बदलाव! इन प्लेयर्स को मौका मिलना तय

IND vs SL 3rd T20I: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने के बाद आज मंगलवार को भारतीय टीम की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। दूसरी तरफ, मेजबान श्रीलंका आखिरी मैच अपनी साख बचाने के लिए जीतना चाहेगी। वहीं, सीरीज पर कब्जा करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SL 3rd T20I Probable Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने के बाद आज मंगलवार को भारतीय टीम की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। दूसरी तरफ, मेजबान श्रीलंका आखिरी मैच अपनी साख बचाने के लिए जीतना चाहेगी। वहीं, सीरीज पर कब्जा करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेंगे।

पढ़ें :- पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरू हुआ था विकेटों के सूखे सिलसिला, क्या विकेटलेस बुमराह आज खोल पाएंगे खाता?

दरअसल, टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ एक बदलाव किया है। जबकि शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर और खलील अहमद को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। जिनको आखिरी टी20आई में कप्तान मौका जरूर देना चाहेंगे। ऐसे में टीम में संभवतः तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर और खलील अहमद को टीम में शामिल किया जा सकता है, जबकि दूसरे मैच में बाहर रहने वाले शुबमन गिल की वापसी हो सकती है।

तीसरे टी20आई के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

पढ़ें :- CSK को बड़ा झटका: खलील अहमद चोट के कारण IPL 2026 से बाहर, कौन होगा उनका रिप्लेसमेंट, धोनी की वापसी पर बड़ी Update
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...