1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 सितम्बर 2024 का राशिफल : सर्वार्थ सिद्धि योग में मां लक्ष्‍मी की इन 5 राशियों पर खूब बरसेगी कृपा,जानें अपनी राशि का हाल

20 सितम्बर 2024 का राशिफल : सर्वार्थ सिद्धि योग में मां लक्ष्‍मी की इन 5 राशियों पर खूब बरसेगी कृपा,जानें अपनी राशि का हाल

20 सितम्बर 2024 का राशिफल : शुक्रवार 20 सितंबर को अश्विनी नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga) का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में मां लक्ष्‍मी (Goddess Lakshmi) के आशीर्वाद से मिथुन और कन्‍या सहित 5 राशियों (5 Zodiac Signs) के लोग खूब पैसा कमाएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

20 सितम्बर 2024 का राशिफल : शुक्रवार 20 सितंबर को अश्विनी नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga) का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में मां लक्ष्‍मी (Goddess Lakshmi) के आशीर्वाद से मिथुन और कन्‍या सहित 5 राशियों (5 Zodiac Signs) के लोग खूब पैसा कमाएंगे। इनका काम धंधा अच्‍छा चलेगा और कारोबार में सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि होगी और हर कार्य में सिद्धि प्राप्‍त होगी। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसे बीतेगा शुक्रवार का दिन।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

मेष – आज शादी-ब्याह तय हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपको उपहार के रूप में संपत्ति मिलने की संभावना है।

वृष – आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आज ऑफिस में आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

मिथुन – आज धन का संचय आपकी प्रमुख समस्या रह सकती है। आपको एनर्जी को बचाकर रखना चाहिए। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

कर्क – परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य व जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नजर रखना जरूरी है।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

सिंह – आज नए काम की शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। कुछ लोग अपना बैंक लोन चुकाने में सफलता हासिल करेंगे।

कन्या – सीनियर्स प्रभावित होकर आपको नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला – आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना चोट-चपेट लग सकती है।

वृश्चिक – आज आपको अप्रत्याशित सोर्स से धन लाभ हो सकता है। कोई बड़ी मेडिकल परेशानी आपको तंग नहीं करेंगी।

धनु – आज व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की संभावना है।

पढ़ें :- 07 नवम्बर 2026 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे लाभ के अवसर

मकर – आज आप पर्याप्त मात्रा में धन संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे।

कुम्भ – आज किसी बड़े बुजुर्ग की कीमती सलाह आपको धन कमाने में लाभ पहुंचा सकती है। आज सेहत अच्छी रहने वाली है।

मीन – आज पैसों से जुड़ी समस्या नहीं आएगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए आज के दिन का चुनाव कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...