Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. सोनभद्र में 15 माह से 8 क्विंटल गांजा मामले में फरार दो तस्करों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र में 15 माह से 8 क्विंटल गांजा मामले में फरार दो तस्करों पर मुकदमा दर्ज

By Sushil Sah 
Updated Date

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सोनभद्र जिले की शाहगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 15 महीने पहले एक वाहन से लगभग आठ क्विंटल गांजा बरामद किया था। इसी मामले में फरार चल रहे दो शातिर तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई को करमा थाना के प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम की तहरीर पर की गई है।

पढ़ें :- ACP भगत पर झूठे आरोप लगाने का दावा, दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद किया साजिश का खुलासा

15 महीनों से पुलिस को दे रहे थे चकमा

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पिछले 15 महीनों से लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर—उधर भाग रहे हैं। इन फरार आरोपियों की पहचान सेमरिहवा गांव निवासी सदन चौरसिया उर्फ बबलू और तिलजा गांव निवासी कादिम अली के रूप में हुई है। हांलाकि कोर्ट ने लंबे समय से फरार रहने के दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का आदेश दे दिया था। इसके तहत पुलिस ने आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कराने की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की थी। इसके बावजूद भी आरो​पी अदालत में हाजिर नहीं हुए जिसके चलते पुलिस ने अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शिकंजा कस दिया है।

क्या था पूरा मामला?

यह मामला करीब 15 महीने पुराना है, जब शाहगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डीसीएम गाड़ी से भारी मात्रा में लगभग आठ क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया था। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क में जगमोहन, डेविड कुमार चौरसिया, सदन चौरसिया, कादिम अली और सिद्धि विनायक समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पढ़ें :- पठानकोट में महिला पुलिस अफसर पर विजिलेंस का छापा, रिश्वत मामले में हिरासत

दो सह-आरोपी पहले से ही जेल में बंद

इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी प्रतापगढ़ निवासी जगमोहन और गोंडा निवासी डेविड कुमार चौरसिया को मौके से ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। दोनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक जेल में हैं। पुलिस अब फरार सदन और कादिम अली की तलाश कर रही है जो अब तक फरार है।

Advertisement