Cause of Fire in AC: देश में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री के पार जा चुका है और पंखे-कूलर ने काम करना बंद कर दिया है। ऐसे में एसी का इस्तेमाल करना सबकी मजबूरी बन चुका है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में लगातार एसी में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जोकि कुछ गलतियों का नतीजा हैं। ऐसे में एसी का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
एसी में आग लगने की वजह
1- एसी के रखरखाव और इंस्टॉलेशन में लापरवाही आग लगने की वजह बन सकती है।
2- गर्मी में जमकर एसी का इस्तेमाल और समय पर सर्विस न करवाना भी जानलेवा साबित हो सकता है।
3- एसी को इंस्टॉल करते समय गलत वायरिंग भी किसी हादसे की वजह बन सकती है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
4- एसी को टर्बो मोड पर ज्यादा देर तक चलाना खतरनाक साबित हो सकता है।
हादसे से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
1- एसी में कोई खराबी आने पर किसी एक्सपर्ट से सही करवाएं। खुद से एसी को सही करने की कोशिश न करें।
2- एक्सपर्ट के अनुसार एसी को कम से कम 600 से घंटे चलाने के बाद सर्विस करा लेनी चाहिए। ऐसा करने से एसी का परफॉर्मेंस बेहतर रहता है।
3- एसी को नॉर्मल मोड में ही इस्तेमाल करने का प्रयास करें। इसके अलावा लंबे समय तक एसी न ही चलाएं, एसी को 5-10 मिनट बंद कर सकते हैं। जिससे एसी कम गर्म होगा।
पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
4- एसी को उन जगहों पर लगाने से बचें जहां सीधी धूप पड़ती हो।