1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अपना हक मांग रहे किसानों के लहू का हिसाब केंद्र सरकार को देना होगा: सुनील सिंह

अपना हक मांग रहे किसानों के लहू का हिसाब केंद्र सरकार को देना होगा: सुनील सिंह

लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह गुरुवार को लखनऊ स्थित लोक दल के केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश का किसान अपना हक मांगने के लिये जब दिल्ली कूच किया तो केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों को रोकने के लिये आंसू गैस, लाठी चार्ज और गोली का बल पुर्वक प्रयोग कर घायल कर के लहू बहा दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह गुरुवार को लखनऊ स्थित लोक दल के केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश का किसान अपना हक मांगने के लिये जब दिल्ली कूच किया तो केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों को रोकने के लिये आंसू गैस, लाठी चार्ज और गोली का बल पुर्वक प्रयोग कर घायल कर के लहू बहा दिया। कई दौर की हुई वार्ता के बाद भी सी टू प्लस फिफ्टी फार्मूला और स्वामीनाथन की रिपोर्ट को आज तक लागू नहीं किया। जिससे यह साबित होता है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है।

पढ़ें :- किसानों की आय तो दोगुनी न हुई पर इंतज़ार दोगुना हो गया...अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

उन्होने कहा कि, चौधरी चरण सिंह जी को केंद्र सरकार ने जो भारत रत्न दिया है चौधरी साहब उस भारत रत्न से भी बहुत बड़े रत्न थे। जो गांव की घास, फूस की मिट्टी में जन्म लेकर गरीब व किसानों का तारणहार बने। गांव व गरीब के लिये जीवन समर्पित करते हुये किसानों का मसीहा बने। उन्होने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। वे चौधरी चरण सिंह ही थे जिन्होने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की और आह्वान किया था कि भ्रष्टाचार का अंत ही, देश को आगे ले जा सकता है। 1980 मे जिस लोक दल की स्थापना चौधरी चरण सिंह ने की थी उस विचारधारा को सहेज कर किसानों के हक हकूक की लड़ाई लड़ने का काम लोकदल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश और विभिन्न राज्यों की सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। जनहित की सरकारी योजनाएं वोट बैंक को बचाने तक सिमट कर रह गई है। सत्तालोलुप आरएलडी के जयंत चौधरी सौदागर बन गए है। वे किसानों के दुश्मन बन कर अब विभीषण की भूमिका में देखे जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...