नई दिल्ली। देश की सुरक्षा को लेकर और युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार ने कमर कस ली है। अब सरकार केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में युवाओं की भर्ती को लेकर 1.62 लाख से बढ़ाकर 2.20 लाख करने की मंजूरी दी है। सरकार ने इसके लिये 5 वर्षों तक 14,000 जवानों का हर साल भर्ती करेगा। यह भर्ती देश की सुरक्षा को लेकर किया जा रहा है। इस भर्ती से तमाम युवाओं के लिए रोजगार मिलने का अच्छा अवसर मिलेगा। वहीं केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को मजबूत करने के विचार से भी हर साल इतने जवानों के लिये भर्ती निकाल रही है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती के लिये गृह मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दिया है। बता दें कि इससे पहले 2024 में 13,230 जवानों की भर्ती की जा चुकी है और 2025 में 24,098 और भर्तियां की जा रही हैं। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने को सीआईएसएफ में महिला आवेदकों को भी लिया जाना है। इससे बल की बढ़ती ताकत से एक नई बटालियन बनाई जा सकेगी, जिसे आंतरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैनाती जैसे कार्यों में लगाया जाएगा।
पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान, जानें लिस्ट में हैं और कौन-कौन नाम?
देश की सुरक्षा को लेकर जवानों के भर्ती की केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को जरूरत भी है। अब केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को हवाई अड्डों, बंदरगाहों, थर्मल और हाइड्रो पावर प्लांट्स, परमाणु संयंत्रों और जम्मू-कश्मीर की जेलों जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती दी जायेगी इससे देश पूरी तरह सुरक्षा के घेरे में रहेगा। अब तक केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने संसद भवन परिसर, अयोध्या एयरपोर्ट, हज़ारीबाग में कोल माइनिंग प्रोजेक्ट, पुणे में आईसीएमआर-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, बक्सर थर्मल प्रोजेक्ट, एटा में जवाहर थर्मल पावर प्रोजेक्ट और मंडी में ब्यास सतलुज लिंक प्रोजेक्ट जैसे कई अहम संस्थानों में अपनी तैनाती दी है।