Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri: कन्या पूजन में छोटी छोटी कन्याओं को ये चीजें देना होता है बहुत शुभ

Chaitra Navratri: कन्या पूजन में छोटी छोटी कन्याओं को ये चीजें देना होता है बहुत शुभ

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Chaitra Navratri:  हिंदू धर्म में छोटी छोटी बच्चियों को कन्या माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ये कन्याएं देवी का रुप होती है। इसलिए इन्हे पूजनीय माना जाता है। चैत्र के नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन लोग कन्या पूजन करते है।

पढ़ें :- मथुरा के ज्वेलरी शोरूम में 14 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश, चुराने वाला निकला पुराना कर्मचारी...

कन्या पूजन में लोग छोटी छोटी कन्याओं को हलवा पूड़ी, खीर पूड़ी, दही जलेबी और कुछ लोग पूरा खाना पूड़ी सब्जी और मिठाई खिलाते है जब कन्याएं इन्हे भोग लगा लेती है तो कन्याओं को गिफ्ट में पैसे या उनकी जरुरत की चीजे दी जाती है। इसके बाद ही लोग नवरात्रि के व्रत को तोड़ते या खोलते है।

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे आप छोटी छोटी कन्याओ को गिफ्ट में देना बेहद शुभ माना जाता है। कन्या पूजन में आप सुहाग का सामान दे सकती है। जैसे कन्याओं को छोटी छोटी चूड़ियां औऱ बिंदिया, मेंहदी भी दे सकती है।पहले इसे सुबह मां दुर्गा को अर्पित करें और फिर कन्याओं को दे दें। इससे मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।

कन्या पूजन में कन्याओं को चावल देना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चावल का दान देने से घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होती। इसके अलावा घर और परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

कन्या पूजन में कन्याओं को लाल वस्त्र देना बहुत शुभ माना जाता है। मां दुर्गा को लाल कपड़े बहुत प्रिय होते हैं। लाल कपड़ों के अलावा आप कन्याओं को लाल चुनरी भी उपहार में दे सकते हैं।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2026 : पितृ दोष दूर करने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे ,  मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

कन्या पूजन में कन्याओं को अपनी क्षमता अनुसार पैसे देने चाहिए। कहा जाता है कि कन्याओं को पैसे देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धम की कमी नहीं होती है। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसके अलावा आप कन्याओं को पढ़ाई लिखाई से संबंधित चीजें, पेंसिल, पेन या पेंसिल बॉक्स, टिफिन आदि उनके इस्तेमाल की चीजें तोहफे में दे सकती हैं।

इसके अलावा आज कल छोटी छोटी बच्चियों कई तरह के फैंसी हेयर बैंड मिलते है आप चाहे तो ये भी दे सकती है। खिलौने आदि भी दे  सकती है जिन्हे पाकर कन्याएं आपके घर से खुश होकर जाएंगी।

Advertisement