HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Champai Soren Oath Ceremony : आज 12 बजे चंपई सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ, 5 फरवरी को साबित करना होगा बहुमत

Champai Soren Oath Ceremony : आज 12 बजे चंपई सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ, 5 फरवरी को साबित करना होगा बहुमत

Champai Soren Oath Ceremony : झारखंड में आज शपथ ग्रहण समारोह आज सवा बारह बजे राजभवन के दरबाल हॉल में होगा। जिसमें चंपई सोरेन सीएम के रूप में शपथ लेंगे। यह जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गयी है। चंपई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को सीएम मनोनीत किया था। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Champai Soren Oath Ceremony : झारखंड में शपथ ग्रहण समारोह (Champai Soren Oath Ceremony) आज सवा बारह बजे राजभवन के दरबाल हॉल में होगा। जिसमें चंपई सोरेन (Champai Soren) सीएम के रूप में शपथ लेंगे। यह जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गयी है। चंपई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को सीएम मनोनीत किया था।

पढ़ें :- हेमंत सोरेन बागी भाभी सीता सोरेन के खिलाफ लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव , गांडेय सीट से उपचुनाव में कल्पना सोरेन होगी मैदान में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन (Basant Soren) भी शपथ ले सकते हैं, वो जेएमएम के विधायक है। आलमगीर आलम (Alamgir Alam), सत्येंद्र भोक्ता (Satyendra Bhokta) और बसंत सोरेन (Basant Soren) मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों की माने तो शपथ ग्रहण के बाद विधायकों को स्टैंड बाई पर रखा गया है। शपथ के बाद वो हैदराबाद निकल जाएंगे। 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होगा। ऐसे में विधायक तब तक वहीं रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...