1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Champai Soren 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से देंगे इस्तीफा, 30 को थामेंगे भाजपा का दामन

Champai Soren 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से देंगे इस्तीफा, 30 को थामेंगे भाजपा का दामन

Champai Soren will join BJP: झारखंड में विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का समय रह गया है, जिससे पहले प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिला है। पिछले कई दिनों से लग रही अटकलों के बाद यह बात स्पष्ट हो गयी है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी पुस्तकें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वह आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में शामिल होंगे।” इसके बाद कहा जा रहा है कि चंपाई सोरेन 28 अगस्त को हेमंत सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने 29 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

पढ़ें :- पीएम मोदी यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का कल करेंगे लोकार्पण,11 घंटे में पूरा होगा 1000 किमी का सफर

गौरतलब है कि भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सरकार बचाने के लिए जेजेएम ने चंपई सोरेन को झारखंड का नया सीएम बनाया था। हालांकि, झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से विधायक दल का नेता चुने गए और चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, हेमंत सोरेन के झारखंड का सीएम बनने के कुछ ही दिनों बाद चंपई बगावत कर दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...