1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Champions Trophy 2025 Live Streaming : न्यूजीलैंड से 24 साल पुराना बदला लेने रविवार को उतरेगी भारतीय शेर,ऐसे देखें मैच

Champions Trophy 2025 Live Streaming : न्यूजीलैंड से 24 साल पुराना बदला लेने रविवार को उतरेगी भारतीय शेर,ऐसे देखें मैच

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का 12वां मुकाबला 2 मार्च को टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टीम के बीच खेला जाएगा। यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

दुबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का 12वां मुकाबला 2 मार्च को टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टीम के बीच खेला जाएगा। यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच होगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं। ये दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। अब आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगी।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। दूसरे मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी। न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है।

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1975 में खेला गया था। दोनों के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा है। टीम इंडिया को 60 मुकाबलों में जीत मिली है। न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मैच अपने नाम किए हैं। 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दुबई क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना सामना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...