1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाकिस्तान सरकार के दबाव में PCB हटेगा पीछे! चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की रेस में ये दो देश

पाकिस्तान सरकार के दबाव में PCB हटेगा पीछे! चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की रेस में ये दो देश

Champions Trophy 2025: अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने हैं। भारत ने पाकिस्तान जाकर टूर्नामेंट खेलने से साफ इनकार कर दिया है। आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को दे दी है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट की मेजबानी से पीछे हट सकता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

दरअसल, बीसीसीआई ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से इनकार कर दिया है और पीसीबी पहले ही कह चुका है कि वह हाइब्रिड मॉडल में चैंपियंस ट्रॉफी नहीं कराएगा। पाकिस्तानी अखबार द डॉन ने पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से बताया कि आईसीसी, भारत के पार्टिसिपेशन के लिए टूर्नामेंट किसी दूसरे देश में शिफ्ट कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो साउथ अफ्रीका और यूएई को मेजबानी दी जा सकती है।

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने अब पाकिस्तान सरकार से इस मुद्दे पर निर्देश मांगे हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रही है। अगर मेजबानी छीनी जाती है तो पाकिस्तान की सरकार पीसीबी से इस टूर्नामेंट से हटने के लिए कह सकती है।

बता दें कि मुंबई आतंकी हमले और तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के चलते भारत की क्रिकेट टीम 2008 के बाद पाकिस्तान में खेलने नहीं गई है। यहां तक कि पिछले साल पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिली थी। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने हाइब्रिड मॉडल पर ये टूर्नामेंट कराया था। भारत ने इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...