1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Champions Trophy Ticket Price: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टिकट की कीमतें आयी सामने; फैंस सिर्फ इतने रुपये में देख पाएंगे मैच

Champions Trophy Ticket Price: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टिकट की कीमतें आयी सामने; फैंस सिर्फ इतने रुपये में देख पाएंगे मैच

Champions Trophy Ticket Price: चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट के मैच हाईब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और यूएई (दुबई) में खेले जाएंगे। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टूर्नामेंट के लिए टिकट की कीमत तय कर दी है। आइये जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए सबसे सस्ती से लेकर सबसे महंगी टिकट की कीमत कितनी है-

By Abhimanyu 
Updated Date

Champions Trophy Ticket Price: चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट के मैच हाईब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और यूएई (दुबई) में खेले जाएंगे। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टूर्नामेंट के लिए टिकट की कीमत तय कर दी है। आइये जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए सबसे सस्ती से लेकर सबसे महंगी टिकट की कीमत कितनी है-

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीसीबी (PCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपया (PKR) तय की है, जोकि 310 भारतीय रुपया (INR) के बराबर है। टिकट की यह कीमत पाकिस्तान में खेले जाने वाले मैचों के स्टेडियम की है। जबकि, दुबई में खेले जाने वाले भारत के मैचों की टिकट का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दस्तावेजों से पाकिस्तान में खेले जाने वाले मुकाबलों की टिकट रेट का पता चला है।

पीआईटी ने बताया कि दस्तावेजों के मुताबिक, पीसीबी ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के न्यूनतम टिकट की कीमत 1000 पाकिस्तानी रूपये PKR) रखी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के रावलपिंडी में होने वाले मैचों के टिकटों की कीमत 2000 पीकेआर यानी 620 भारतीय रूपये तय की है, जबकि सेमीफाइनल के 2500 पीकेआर करीब 776 भारतीय रूपये होगी।

पीसीबी ने सभी मैचों की वीवीआईपी टिकट की कीमत 12000 पीकेआर यानी 3726 भारतीय रूपये तय की है, लेकिन सेमीफाइनल में वीवीआईपी टिकट की कीमत 25000 पीकेआर यानी 7764 भारतीय रूपये होगी। कराची में प्रीमियर गैलरी की टिकट 3500 पीकेआर यानी 1086 भारतीय रूपये, लाहौर में 5000 पीकेआर यानी 1550 भारतीय रूपये और रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का टिकट 7000 पीकेआर यानी 2170 भारतीय रूपये का है।

पीसीबी कराची में वीआईपी गैलरी की टिकट 7000 पीकेआर, लाहौर में 7500 पीकेआर और बांग्लादेश मैच के लिए 12500 पीकेआर रखना चाहता है। आम दर्शकों के लिये 18000 टिकट उपलब्ध होंगे लेकिन यह तय नहीं है कि एक व्यक्ति एक समय में कितने टिकट खरीद सकता है और टिकट की बिक्री ऑनलाइन होगी या नहीं।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

बता दें कि आईसीसी के टूर्नामेंट नियमों के तहत मेजबान मैचों के टिकट बेचता है। उनसे व हास्पिटेलिटी बॉक्सेस से मिलने वाला राजस्व मेजबान रखता है। इसके अलावा मेजबान को आईसीसी से मेजबानी की फीस भी मिलती है। जबकि, भारत के मैच दुबई में खेले जाने हैं। जिसको लेकर पीसीबी का मानना है कि उसे टिकटों और हॉस्पिटेलिटी बॉक्स से मिलने वाली रकम मिलेगी। यूएई क्रिकेट बोर्ड को परिचालन लागत दी जायेगी जिसमें मैदान का किराया शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...