1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chandauli News : नासिक से दर्शन कर चंदौली लौट रहे चार लोगों की मौत, दो गंभीर

Chandauli News : नासिक से दर्शन कर चंदौली लौट रहे चार लोगों की मौत, दो गंभीर

बलुआ क्षेत्र के जुड़ाहरधन गांव निवासी रामकेश यादव अपने परिवार के साथ नासिक  दर्शन करने गए थे। शनिवार को कार से देवी दर्शन को जाते समय पति-पत्नी और पुत्र समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उनकी एक पुत्री और एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं।

By santosh singh 
Updated Date

चंदौली। बलुआ क्षेत्र के जुड़ाहरधन गांव निवासी रामकेश यादव अपने परिवार के साथ नासिक  दर्शन करने गए थे। शनिवार को कार से देवी दर्शन को जाते समय पति-पत्नी और पुत्र समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उनकी एक पुत्री और एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रामकेश काफी दिनों से नासिक में नौकरी कर रहे थे। दर्शन के लिए चार अप्रैल को ही अपने परिवार को नासिक बुलाए थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार की देर शाम चारों का शव गांव पहुंचेगा। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी है।

एक ही परिवार के चार सदस्य

जुड़ा गांव के रहने वाले रामकेश नासिक में ही फलों का धंधा करते थे। वे नेपाल में अपने बहनोई के पास वहां से माल लोड कर अन्यत्र भेजते थे। दर्शन-पूजन करने के लिए अपनी पत्नी कुसुम देवी (45) पुत्र अमन यादव (18) समेत पुत्री, बनारस निवासी भांजा मुकेश यादव (25), किशुनपुरा निवासी विकास (39) को नासिक बुलाया था।

भांजा बोलेरो लेकर नासिक गया था। नासिक में दर्शन-पूजन कर वापस आ रहे थे। रास्ते मे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाइक वाले को टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से ट्रक में जा भिड़ी। चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लड़की व भांजा समेत किशुनपुरा के विकास जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...